|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

सीटीईटी : 10 सितंबर तक आवेदन में सुधार कर सकेंगे अभ्यर्थी

 


 

सीटीईटी : 10 सितंबर तक आवेदन में सुधार कर सकेंगे अभ्यर्थी

, गोपालगंज : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) दिसंबर 2026 सत्र के अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन में सुधार करने का मौका दिया है। सीटीईटी के 22वें संस्करण के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। इसके लिए आनलाइन सुधार विंडो सात सितंबर से खोल दी गई है, जो 10 सितंबर तक खुली रहेगी।







सीबीएसई की ओर से सात सितंबर को जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, सीटीईटी के 22वें संस्करण के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 मई से 10 जून 2026 तक निर्धारित थी। इसके बाद निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाने वाले पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का एक और अवसर दिया गया था। इसके लिए आनलाइन आवेदन पोर्टल 25 अगस्त से एक सितंबर तक खोला गया था।

अब आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को आवेदन में दर्ज विवरण की जांच करने और आवश्यक होने पर उसमें सुधार करने का अवसर दिया गया है। पहले चरण में 11 मई से 10 जून के बीच आवेदन करने वाले अभ्यर्थी भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। अभ्यर्थी सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन में उपलब्ध निर्धारित विवरण में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। सुधार की सुविधा 10 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी।





ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join