OMR रिजेक्शन को लेकर अभ्यर्थियों में चिंता, निर्देश पुस्तिका में पहले से स्पष्ट है नियम
कई अभ्यर्थियों की ओर से सवाल उठाया जा रहा है कि उनकी OMR शीट रिजेक्ट कर दी गई है। ऐसे में अब क्या कोई समाधान संभव है? इस संबंध में उपलब्ध निर्देशों के अनुसार फिलहाल अभ्यर्थियों को किसी तरह की राहत मिलने की आधिकारिक सूचना नहीं है।
विज्ञापन एवं निर्देश पुस्तिका में पहले ही स्पष्ट किया गया है कि OMR शीट के मूल्यांकन को लेकर पुनः जांच, पुनर्मूल्यांकन अथवा किसी प्रकार की सुनवाई स्वीकार नहीं की जाएगी। ऐसे में OMR रिजेक्शन के मामलों में फिलहाल दोबारा मूल्यांकन की कोई प्रक्रिया निर्धारित नहीं है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपना रिजल्ट और OMR शीट रिजेक्ट होने का कारण जरूर जांच लें। किसी आधिकारिक बदलाव या समाधान की सूचना जारी होने पर ही आगे की कार्रवाई संभव होगी।
इसलिए अभ्यर्थी परेशान न हों और आगामी परीक्षाओं की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करें।
