|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

पेड़ के नीचे पढ़ाई पर शिक्षक निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू: THIS NEWS IS OUT OF STATE

 

पेड़ के नीचे पढ़ाई पर शिक्षक निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू: THIS NEWS IS OUT OF STATE

 

पेड़ के नीचे पढ़ाई पर शिक्षक निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू

सहरसा। सोनवर्षा प्रखंड के नव प्राथमिक विद्यालय मैनापट्टी एवं नव प्राथमिक विद्यालय रामटोला झिटकिया के प्रभारी प्रधान शिक्षकों पर विभाग ने कार्रवाई की है। विद्यालय भवनहीन होने की जानकारी विभाग को नहीं देने और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

बताया गया कि कुछ मीडिया माध्यमों में बच्चों के पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई करने की तस्वीरें सामने आई थीं। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग की ओर से कार्रवाई की गई।

विभाग के अनुसार विद्यालयों में बेंच-डेस्क समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। भवनहीन विद्यालयों को नजदीक के भवनयुक्त विद्यालयों में सविलीनीकरण किया गया है। आदेश के बावजूद नव प्राथमिक विद्यालय मैनापट्टी के प्रभारी प्रधान शिक्षक कुमार रंजन तथा नव प्राथमिक विद्यालय रामटोला झिटकिया के प्रधान शिक्षक अशोक कुमार ने विद्यालय भवनहीन होने की सूचना विभाग को नहीं दी।

इसे डीईओ ने लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता का द्योतक माना है। विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2024 के प्रावधानों के तहत दोनों के निलंबन के साथ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

निलंबन अवधि में अनुपस्थिति विवरण के आधार पर नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। विभागीय कार्रवाई के संचालन पदाधिकारी के रूप में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता, सहरसा तथा उपस्थापन पदाधिकारी के रूप में बीईओ, सोनवर्षा को नामित किया गया है।



ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join