एसबीआई के खाते से मुफ्त निकासी की सीमा तय हुई
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाताधारकों के लिए नगद निकासी के नियमों में भी बदलाव किया है। नया नियम एक अक्टूबर 2026 से लागू होगा। इसके तहत ग्राहक महीने में चार बार तक नगद निकाल सकेंगे और इन निकासियों पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।
चार मुफ्त निकासी पूरी होने के बाद
हर अतिरिक्त नगद निकासी पर 15 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके अलावा पांचवीं और उसके बाद की हर निकासी पर 15 रुपये और जीएसटी देना होगा।
भारतीय स्टेट बैंक ने तीन करोड़ व उससे अधिक की घरेलू थोक सावधि जमा पर कुछ अवधि के लिए ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक की नई दरें 15 अगस्त 2026 से लागू हो गई हैं।
अच्छे दिन ...SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से कैश निकालना पड़ेगा महंगा, 4 निकासी के बाद लगेगा ₹15 + GST शुल्क
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खातों से नकद निकासी को लेकर नए शुल्क की घोषणा की है। बैंक की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 से शाखा चैनल के माध्यम से खोले गए BSBD खातों में महीने की चार नकद निकासी मुफ्त रहेंगी।
चार निकासी के बाद की प्रत्येक नकद निकासी पर ₹15 + GST प्रति लेनदेन शुल्क देना होगा। हालांकि, डिजिटल लेनदेन पर कोई शुल्क या प्रतिबंध नहीं लगाया गया है और वे पहले की तरह मुफ्त रहेंगे।
SBI के उपलब्ध सेवा-शुल्क दस्तावेजों में भी BSBD खातों के लिए चार नकद निकासी मुफ्त तथा उसके बाद ₹15 + GST प्रति लेनदेन का शुल्क दर्ज है।
ग्राहकों के लिए सलाह: BSBD खाताधारक अनावश्यक नकद निकासी से बचकर डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके।
