|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

PGT भर्ती में हिंदी के सबसे ज्यादा 374 पद, आठ विषयों में सिर्फ एक-एक पद; शिक्षा निदेशालय ने 2615 पदों का भेजा अधियाचन

 


 

PGT भर्ती में हिंदी के सबसे ज्यादा 374 पद, आठ विषयों में सिर्फ एक-एक पद; शिक्षा निदेशालय ने 2615 पदों का भेजा अधियाचन

प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) के लिए 2615 पदों की रिक्तियों का विवरण शिक्षा निदेशालय ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को ऑनलाइन भेज दिया है। अधियाचन में सबसे ज्यादा 374 रिक्त पद हिंदी विषय में हैं। इसके बाद अंग्रेजी विषय में 285 पद रिक्त हैं। वहीं आठ विषय ऐसे हैं, जिनमें केवल एक-एक पद रिक्त है।


शिक्षा निदेशालय ने कुल 34 विषयों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेजा है। पुरुष एवं महिला संवर्ग के साथ आरक्षण श्रेणीवार रिक्त पद भी दर्शाए गए हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से पदों का परीक्षण किया जा रहा है। जो त्रुटियां होंगी, उन्हें ठीक करने के साथ चयन प्रक्रिया शुरू करने के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा।


विषयवार रिक्त पदों का विवरण


अधियाचन के अनुसार पीजीटी भर्ती में विषयवार रिक्त पद इस प्रकार हैं—

हिंदी – 374 पद

अंग्रेजी – 285 पद

संस्कृत – 264 पद

भूगोल – 248 पद

समाजशास्त्र – 202 पद

रसायन विज्ञान – 185 पद

नागरिक शास्त्र – 132 पद

भौतिक विज्ञान – 132 पद

जीवविज्ञान – 130 पद

इतिहास – 112 पद

गणित – 112 पद

समाजशास्त्र – 84 पद

चित्रकला – 69 पद

वाणिज्य – 63 पद

मनोविज्ञान – 50 पद

शिक्षाशास्त्र – 40 पद

कृषि – 32 पद

शारीरिक शिक्षा – 21 पद

उर्दू – 13 पद

इसके अलावा तर्कशास्त्र, सैन्य विज्ञान और गृहविज्ञान में समान रूप से 12-12 पद रिक्त हैं। संगीत वादन में 11 तथा संगीत गायन में छह पद हैं। शून्य विज्ञान में चार पद हैं।







सबसे कम रिक्तियों वाले विषयों में कृषि अर्थशास्त्र, चित्रकला प्राविधिक, पशुधन एवं दुग्ध विज्ञान, कृषि रसायन, कृषि भौतिक विज्ञान, कृषि गणित, कृषि अभियंत्रण और कृषि जीवविज्ञान शामिल हैं, जिनमें एक-एक पद रिक्त है।

विज्ञापन से पहले रिक्त पदों का परीक्षण

शिक्षा निदेशालय की ओर से भेजे गए अधियाचन का उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग परीक्षण कर रहा है। पदों के विवरण और आरक्षण से संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद विज्ञापन जारी किया जाएगा। इससे एडेड माध्यमिक विद्यालयों में पीजीटी पदों पर भर्ती का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।


126 नवसृजित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में भी शिक्षक पदों की मांग

इसी बीच प्रदेश के 126 नवसृजित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों एवं पूर्व से संचालित पदविहीन राजकीय विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा और कला शिक्षकों के पद सृजित करने की मांग भी उठी है।

इस संबंध में शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को पत्र भेजा गया है। संघ के अध्यक्ष सत्यशंकर मिश्र ने बताया कि 12 अगस्त को हुई वार्ता में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी।

उन्होंने कहा कि 126 नवसृजित विद्यालयों के लिए पद सृजित किए गए हैं, लेकिन इनमें शारीरिक शिक्षा एवं कला शिक्षकों के पद नहीं हैं। प्रदेश के कई पुराने राजकीय विद्यालयों में भी व्यायाम शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं।


राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधि संरक्षक रामेश्वर प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक शिक्षा और कला विषयों के शिक्षक आवश्यक हैं। शासन की ओर से राजकीय विद्यालयों में 50 विद्यार्थियों पर एक व्यायाम शिक्षक की अनिवार्यता प्रस्तावित है। ऐसे में अधियाचन में इन पदों को शामिल कर आयोग के माध्यम से भर्ती कराने की मांग की गई है।





ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join