NMMS में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज....
आवेदन प्रारंभ-18 अगस्त 2026
अन्तिम तिथि- 16 सितम्बर 2026
Website- entdata.co.in
*STEP-1 REGISTRATION*
विद्यालय अभिलेखानुसार (सभी सूचनाएं अंग्रेजी के कैपिटल लेटर में भरी जानी है सभी के आधार कार्ड से स्पेलिंग देख लीजिए)
बच्चे का नाम-
बच्चे का आधार कार्ड नम्बर-
बच्चे की जन्मतिथि- (अंको में एवं शब्दों में)
पिता का नाम-
माता का नाम-
लिंग- पुरुष/महिला
अभ्यर्थी का निवास स्थान- ग्रामीण/शहरी
बच्चे की जाति-
बच्चे का जाति प्रमाण पत्र क्रमांक-
एवं प्रमाण पत्र जारी दिनाँक-
यदि बच्चा दिव्यांग है तो दिव्यांगता का चयन कर उसका दिव्यांग प्रमाणपत्र का क्रमांक- एवं जारी दिनाँक डाल दीजिए अन्यथा छोड़ दीजिए।
यदि बच्चा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित है तो प्रमाणपत्र क्रमांक एवं जारी दिनाँक डाल दीजिए अन्यथा छोड़ दीजिए।
पत्र व्यवहार का पता- गांव का नाम, पोस्ट ऑफिस का नाम, तहसील का नाम
जिला-
पिनकोड-
मोबाइल नंबर-
Email id-
संस्था का नाम- विद्यालय का नाम
UDISE CODE-
संस्था का पता-
तहसील-
ब्लॉक-
जिला-
पिनकोड-
संस्था का प्रकार जहाँ अभ्यर्थी कक्षा 8 में पढ़ रहा हो- राजकीय/स्थानीय निकाय (परिषदीय)/अशासकीय सहायता प्राप्त
(परिषदीय विद्यालयों के बच्चों हेतु स्थानीय निकाय परिषदीय सेलेक्ट करेंगे)
विद्यालय जिस क्षेत्र में स्थित हो- ग्रामीण/ शहरी
माता/ पिता / अभिभावक की कुल आय- अंको में
आय प्रमाण पत्र क्रमांक-
एवं प्रमाणपत्र जारी दिनाँक-
परीक्षा का माध्यम- हिन्दी/ अंग्रेजी
परिवार में कुल सदस्यों की संख्या-(अभ्यर्थी को मिलाकर)
कुल भाईयों की संख्या-
कुल बहनों की संख्या-
पिता का व्यवसाय-
पिता की शैक्षिक योग्यता-
माता का व्यवसाय-
माता की शैक्षिक योग्यता-
इसके बाद स्थान डालकर आप PREVIEW पर जाकर फॉर्म को चेक कर लीजिए यदि सब सही है तो OK/FINAL SUBMIT कर दीजिए, आपको Registration नंबर मिल जाएगा।
*STEP-2*
इसके पश्चात आप main page में STEP-2 में डाउनलोड स्कूल certificate में जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर school certificate Download कर लेना है।
इसके पश्चात उस स्कूल सर्टिफिकेट में बच्चे के कक्षा-7 का प्रतिशत,बच्चे के हस्ताक्षर ,संस्था के हेड के हस्ताक्षर मुहर के साथ, मोबाइल नंबर डालकर रख लेना है।
*STEP-3*
(सभी Document को upload करने के लिए आपको हर बार REGISTRATION नंबर डालना होगा इसके बाद आप सम्बंधित DOCUMENT अपलोड करेंगे)
अब आप main page में ही *STEP-3 में* जाकर सभी Document upload करने है
1-School certificate (जिसकी साइज 150 kb से कम हो)
2- अभिभावक का आय प्रमाण पत्र(जिसकी साइज 150 kb से कम हो)
3- बच्चे की फ़ोटो (जिसकी साइज 30 kb से कम हो)
4- बच्चे के हस्ताक्षर (जिसकी साइज 30kb से कम हो)
*STEP-4*
इसके पश्चात आप STEP-4 में जाकर निम्न डॉक्यूमेंट अपलोड करेंगे-
1- बच्चे का जाति प्रमाणपत्र (जिसकी साइज 150 kb से कम हो)
2- दिव्यांग प्रमाणपत्र
3- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र
*STEP-5*
अब आपको step-5 में जाकर FINAL PRINT में जाकर REGISTRATION NUMBER डालकर क्लिक कर देना है एवं फाइनल फॉर्म का प्रिंट ले लेना है फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 SEPTEMBER 2026 है।
यदि किसी प्रकार का कोई संसोधन हो तो अंतिम तिथि के पश्चात संसोधन तारीखों (17 से 19 सितम्बर 2026) में संसोधन कर सकते है।