|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

यूपीटीईटी के नॉर्मलाइज्ड स्कोर ने सभी को चौंकाया

 यूपीटीईटी के नॉर्मलाइज्ड स्कोर ने सभी को चौंकाया


प्रयागराज। यूपीटीईटी के नार्मलाइज्ड स्कोर ने सभी को चौंका दिया है। अभ्यर्थियों की संख्या 19,94,661 होने के कारण चयन आयोग ने यूपीटीईटी दो से चार जुलाई तक तीन दिनों में पांच पालियों (तीन पाली उच्च प्राथमिक स्तर एवं दो पाली प्राथमिक स्तर) में कराई थी। इसके चलते आयोग को नॉर्मलाइजेशन (अभ्यर्थियों के तुलनात्मक मूल्यांकन) करते हुए परिणाम तैयार करना पड़ा है। इसका नतीजा यह हुआ कि कई अभ्यर्थियों के नॉर्मलाइज्ड स्कोर पूर्णांक 150 से भी अधिक हो गए। हालांकि यह स्वाभाविक है लेकिन इसके बावजूद परिणाम घोषित होने के बाद से ही व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक, एक्स समेत दूसरे सोशल मीडिया सोशल प्लेटफार्म ऐसे अभ्यर्थियों के नॉर्मलाइज्ड स्कोर वायरल होने लगे। उदाहरण के तौर पर एक अभ्यर्थी विशाल राठौर को 150 में से 151.08310 जबकि एक अन्य अभ्यर्थी को 156.786 नॉर्मलाइज्ड स्कोर मिला है। चयन आयोग के उपसचिव और पीआरओ डॉ. संजय सिंह का कहना है कि अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित यूपीटीईटी के प्रश्नपत्रों की कठिनाई के आधार पर स्कोर को नॉर्मलाइज किया गया है यही कारण है कि कुछ अभ्यर्थियों का नॉर्मलाइज्ड स्कोर अधिकतम अंकों से ऊपर गया है। इसमें कोई गड़बड़ी नहीं है और जिन दूसरी परीक्षाओं में नॉर्मलाइनजेशन होता है उनमें नॉर्मलाइज्ड स्कोर अधिक आते हैं।





ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join