यूपी के तीन शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
देश भर के 48 शिक्षकों को मिलेगा पुरस्कार राष्ट्रपति पांच सितंबर को करेंगी सम्मानित
लखनऊ,
यूपी के तीन अध्यापकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा जाएगा। देश भर के कुल 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से सूची जारी कर दी गई है। पांच सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगी। भाक्षका दया
यूपी के जिन तीन शिक्षकों का नाम सूची में शामिल है, उनमें गाजियाबाद के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,
विजय नगर की शिक्षिका डा. रेनू त्रिपाठी, बलिया के राजकीय इंटर कॉलेज जगदीशपुर के शिक्षक डा. इफ्तखार खान और कौशांबी स्थित चायल के कंपोजिट स्कूल रसूलाबाद कोहिलहा की शिक्षिका शालिनी कुशवाहा शामिल हैं।
