|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

खतरे में मासूम : प्रदर्शन के आधार पर स्कूलों को मिलेगा रेड-ग्रीन स्टार

 खतरे में मासूम : प्रदर्शन के आधार पर स्कूलों को मिलेगा रेड-ग्रीन स्टार




प्रयागराज, । स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने अब स्कूल प्रबंधन की जवाबदेही तय करने की पहल शुरू की है।


आरटीओ की ओर से स्कूलों को ग्रीन स्टार और रेड स्टार देने की व्यवस्था की जा रही है। जिन स्कूलों में बच्चोंकोलाने ले जाने वाले वाहनों की फिटनेस, परमिट और अन्य सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाएगा, उन्हें ग्रीन स्टार दिया जाएगा। वहीं नियमों की अनदेखी कर अनफिट या बिना परमिट वाले वाहनों का संचालन कराने वाले स्कूलों को रेड स्टार दिया जाएगा। परिवहन विभाग के


बच्चों की सुरक्षा को लेकर आरटीओ का अभियान


जुलाई में ही 315 वाहनों की फिटनेस खत्म थी


आंकड़ों के मुताबिक जिले में करीब 1180 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। जुलाई में ही इनमें से 315 वाहनों की फिटनेस समाप्त मिली, जबकि करीब 180 वाहनों के परमिट नहीं थे। एक माह के विशेष अभियान में करीब 301 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि 28 वाहनों को सीज किया गया। आरटीओ प्रशासन हिमेश तिवारी ने बताया कि यदि बिना फिटनेस या बिना परमिट वाले वाहन बच्चों को ढोते पाए गए तो संबंधित स्कूल को रेड स्टार की श्रेणी में रखा जाएगा। ऐसे स्कूलों की शिकायत शासन स्तर पर भी भेजी जाएगी।






ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join