जनगणना में लगे शिक्षक काम करने से नहीं कर सकते मना
कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा कि जनगणना के काम में लगाए गए शिक्षकों को स्कूल की ड्यूटी पर माना जाएगा। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि शिक्षक इस काम को करने से इन्कार नहीं कर सकते क्योंकि यह राष्ट्रीय हित का काम है
हाईकोर्ट शिक्षकों को जनसंख्या सर्वेक्षण का काम सौंपे जाने के मामलों पर सुनवाई कर रहा था। जस्टिस कृष्ण राव ने कहा कि अगर जनगणना संचालन निदेशक और प्रभारी अधिकारी उनकी सेवाएं लेना चाहते हैं तो काम की तारीख, समय और जगह की जानकारी उनके संस्थान के प्रमुख को जरूर दी जानी चाहिए। एजेंसी
