|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

सर्वोदय विद्यालयों की शिक्षक सेवा की नई नियामवली तैयार

 सर्वोदय विद्यालयों की शिक्षक सेवा की नई नियामवली तैयार


लखनऊ, 


समाज कल्याण विभाग के आधीन संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों के शिक्षक पिछले करीब 40 वर्षों से बगैर बिना सेवा नियमावली के ही काम कर रहे हैं। कई तो सेवानिवृत्त हो गए और कई होने के कगार पर हैं। अभी तक समाज कल्याण विभाग की सेवा नियमावली से काम चल रहा था। विभाग ने शिक्षक सेवानियमावली तैयार कर ली है। माना जा रहा है कि अगली कैबिनेट की बैठक में इसे रखा जा सकता है। सर्वोदय विद्यालयों में करीब शिक्षकों के करीब 2000 पद सृजित हैं।







पिछले दिनों प्रवक्ता पद से प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति को लेकर आए गतिरोध के बाद सेवा नियमावली पर काम शुरू हुआ। यह मामला हाईकोर्ट से होता हुआ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, लेकिन विभाग को राहत नहीं मिली। अब शिक्षक सेवा नियमावली तैयार की गई है। इसे तैयार करने से पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद और राजकीय विद्यालयों की सेवा नियामवली का भी अध्ययन किया गया। दोनों के कुछ प्रावधान शामिल



किए गए और कुछ नए जाड़ गए हैं।


सूत्रों के मुताबिक सहायक अध्यापक, प्रवक्ता, उप प्रधानाचार्य और प्रधानाचार्य के चार पद प्रस्तावित किए गए हैं। इनके वेतनमान भी 4800, 5400, 6600 और 7600 ग्रेड पे प्रस्तावित है। यह भी प्रस्तावित किया गया है कि कितनी सेवा अवधि में पदोन्नति की जा सकेगी। पदोन्नति रिक्त पदों पर होगी, लेकिन समयबद्ध वेतनमान प्रस्तावित है। वेतमान को लेकर भी विसंगति थी।




प्रवक्ता से प्रधानाचार्य बनने में लगेंगे 20 वर्ष


प्रस्तावित सूची में सहायक अध्यापक से प्रवक्ता पद पर प्रमोशन के लिए 12 वर्ष की सेवा अवधि तय की गई है। इसी तरह प्रवक्ता पद से उप प्राचार्य पद पर 12 वर्ष में ही पदोन्नति हो सकेगी। उप प्राचार्य से प्रधानाचार्य पद पर प्रमोशन के लिए 8 वर्ष की सेवा प्रस्तावित की गई है। एक सहायक अध्यापक को प्रधानाचार्य पद पर प्रमोशन के लिए कम से कम 30 वर्ष की सेवा करनी होगी






ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join