|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

रसोईघर की जांच कर बीईओ ने परखी एमडीएम की गुणवत्ता

 रसोईघर की जांच कर बीईओ ने परखी एमडीएम की गुणवत्ता


तेजवापुर (बहराइच) :


विकासखंड तेजवापुर के प्राथमिक विद्यालय सरपतहा, नरहरगौड़ा, भयापुरवा, खैरटिया हमीदपुर तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय गोबार का खंड शिक्षा अधिकारी तेजवापुर रणजीत कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की शैक्षिक एवं मध्याह्न भोजन के लिए संचालित किचन एवं खाद्य सामग्री की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया निर्देशित किया 02 कि किचन की नियमित रूप से एवं देखरेख स्वयं निगरानी सुनिश्चित करें तथा मध्याह्न भोजन में प्रयुक्त होने वाले मसाले एवं अन्य खाद्य पदार्थ एगमार्क युक्त एवं गुणवत्तापूर्ण हों।


बीईओ ने निर्देश दिए कि खाद्य सामग्री के सभी पैकेट सीलबंद एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप हों। बरसात के मौसम में खाद्य सामग्री में नमी एवं फफूंदी लगने की संभावना को देखते हुए उसके सुरक्षित भंडारण की समुचित व्यवस्था हो। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दो दिवस के अंदर पूर्ण




कराते हुए अनुपालन आख्या कार्यालय में प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराना विद्यालय की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।






ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join