एक लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा चुनावी कदम : मायावती
लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। सरकार ने यह घोषणा देर से की है, इसलिए ये चुनावी कदम अधिक लग रहा है। फिर भी अगर अगले छह महीने यानी चुनाव से पहले भर्तियां पूरी हो जाती हैं तो इसे चुनावी छलावा नहीं माना जाएगा। उन्होंने कहा कि नियुक्तियों में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार से मुक्ति जरूरी है।
सोशल मीडिया एक्स पर जारी बयान में मायावती ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षित पदों के बैकलॉग पर भी भर्ती की घोषणा होनी चाहिए। उन्होंने 69 हजार शिक्षक भर्ती में
कहा-बंद किए गए स्कूल शुरु किए जाएं
आरक्षण के नियमों को लेकर आंदोलन कर रहे इन वर्गों के 6,800 अभ्यर्थियों को भी राहत देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को इन अभ्यर्थियों के मामले में सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए, क्योंकि उन्हें वास्तविक राहत सरकार ही दे सकती है।
मायावती ने स्कूली शिक्षा की व्यवस्था सुधारने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि करीब 30 हजार सरकारी स्कूल बंद किए गए हैं। इन्हें दोबारा बेहतर तरीके से संचालित करने की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए।