|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

शिक्षा चौपाल से बच्चों का नामांकन और उपस्थिति सुधारेगा बेसिक शिक्षा विभाग

 शिक्षा चौपाल से बच्चों का नामांकन और उपस्थिति सुधारेगा बेसिक शिक्षा विभाग


लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग नए सत्र 2026-27 में स्कूलों में नामांकन और


बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में न्याय


पंचायत स्तर पर शिक्षा चौपाल आयोजित की जाएगी। इसमें शिक्षक, बच्चे,


अभिभावक व जनसमुदाय बैठक कर विद्यालयी व्यवस्था में आवश्यक सुधार पर


संवाद करेंगे। विभाग ने खंड शिक्षा अधिकारियों के निर्देशन में एआरपी और


शिक्षक संकुल के समन्वय से चौपाल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें


अभिभावकों और जनसमुदाय को निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों व उसके


दीर्घकालिक महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। विद्यालयों में उपलब्ध शिक्षण


सामग्री व किट के बेहतर इस्तेमाल के साथ स्मार्ट क्लास व आईसीटी लैब जैसे


डिजिटल संसाधनों के उपयोग को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। महानिदेशक स्कूल


शिक्षा मोनिका रानी ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि संबंधित सभी संबंधितों


को कक्षा पांच तक निपुण भारत मिशन के लक्ष्य की स्पष्ट समझ हो। इसके लिए


अभिभावकों और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को मिशन के उद्देश्य व


महत्व की जानकारी दी जाए। पीटीएम, फोन कॉल, घर भ्रमण और शिक्षा चौपाल


के जरिये अभिभावकों से संपर्क बनाए रखने को भी कहा गया है। 





ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join