|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

स्कूल का निरीक्षण करने गए सीजेपी नेताओं से मारपीट

 स्कूल का निरीक्षण करने गए सीजेपी नेताओं से मारपीट


जयपुर। राजस्थान में सरकारी स्कूल के निरीक्षण को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनकी टीम की ग्रामीणों से झड़प हो गई। सीजेपी का आरोप है कि उन्हें दौड़ाकर पीटा गया। एक महिला से मारपीट हुई। शर्ट फाड़ी गई, मोबाइल और गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। टीम के एक सदस्य का हाथ टूट गया।


सीजेपी नेता शुक्रवार को जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा गांव पहुंचे थे। सीजेपी का आरोप है कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इशारे पर हमला हुआ। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने 48 घंटे में कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। वहीं, शिक्षा मंत्री ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान बर्दाश्त नहीं होगा। एजेंसी


पशु बाड़े में चल रहीं कक्षाएं


जिस स्कूल को लेकर हंगामा हुआ, वह भवन असुरक्षित घोषित किया गया है। कक्षाएं पशु बाड़े में चल रही हैं। बच्चे टीनशेड के नीचे पढ़ाई कर रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि सरकार मरम्मत के लिए फंड पहले ही मंजूर कर चुकी है। किसी बाहरी का दखल मंजूर नहीं।


जंतर-मंतर पर अब आरक्षण


नई दिल्ली। जातिगत आरक्षण खत्म कर आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों लोग जंतर-मंतर पहुंचे। हाथों में बैनर-पोस्टर और आरक्षण के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आरक्षण की मांग की। पुलिस ने देर रात प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर से हटा दिया। तब सोशल मीडिया से जन्मे रिजर्वेशन रिफॉर्म मूवमेंट के संस्थापक हर्ष दुबे की अपील पर प्रदर्शनकारी राजघाट की ओर रवाना हो गए। देर रात तक कई प्रदर्शनकारी पहुंच गए। संवाद






ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join