विशाखापत्तनम में शिक्षिका के थप्पड़ से छह साल के बच्चे की मौत
विशाखापत्तनम,: एक निजी किंडरगार्डन स्कूल की यूकेजी कक्षा में एक छह साल के बच्चे को शिक्षिका के थप्पड़ मारते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि एक मामला बीएनएसएस की धारा 194 के तहत दर्ज किया गया है, जो संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से संबंधित है।
विगत गुरुवार को वायरल हुए वीडियो के अनुसार होमवर्क चेक किए जाने के दौरान छह साल का यूकेजी का छात्र शिक्षिका की डेस्क के पास कतार में खड़ा था। बच्चा परेशान दिखाई दे रहा था और शिक्षिका के सामने रोते हुए देखा गया, जबकि शिक्षिका उसकी यूनिफार्म को पकड़कर गुस्से में सवाल कर रही थी। फिर वीडियो में उक्त शिक्षिका को बच्चे को अपनी ओर खींचते हुए उसके गाल पर एक थप्पड़ मारते देखा गया। उसके बाद बच्चा कुछ क्षण के लिए स्थिर खड़ा रहा और अचानक शिक्षिका की गोद में गिरकर बेहोश हो जाता है।
बाद में, शिक्षिका छात्र को होश में लाने की कोशिश करते हैं। घटना के बाद स्कूल के स्टाफ और अन्य लोग कक्षा की ओर दौड़ पड़े और बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार के सदस्यों ने बाद
होमवर्क चेक करने के दौरान शिक्षिका ने बच्चे को मारा थप्पड़
थप्पड़ पड़ते ही बच्चा बेसुध हो शिक्षिका की गोद में गिरा
में विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि बच्चे का अचानक गिरना शिक्षिका के हमले के बाद अत्यधिक घबराहट और तनाव के कारण हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "बच्चा कक्षा में शिक्षिका के हमले के बाद गिर गया और बाद में उसकी मौत हो गई।"
नारा लोकेश का सख्त कार्रवाई का वादाः आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि शिक्षिका के हमले के बाद छह वर्षीय बच्चे की मौत अत्यंत दुखद है। जिम्मेदार लोगों और संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लोकेश ने बच्चे के माता-पिता के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें मजबूत रहने के लिए कहा। उन्होंने स्वजनों से कहा कि हमारी सरकार हर संभव तरीके से आपके साथ
खड़ी रहेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने कहा प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर तथ्यों की व्यापक जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
