|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

अव्यवस्थाओं से नाराज नवोदय के 80 छात्रों ने खुद को कमरे में बंद किया

 अव्यवस्थाओं से नाराज नवोदय के 80 छात्रों ने खुद को कमरे में बंद किया



 सीतापुर : विद्यालय में अव्यवस्थाओं और शिकायतों की सुनवाई न होने से नाराज जवाहर नवोदय विद्यालय के करीब 75 से 80 छात्रों ने शुक्रवार को खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। छात्रों ने कागज पर लिखकर बाहर डाल दिया- 'नो डीएम, नोट टाक।' प्रधानाचार्य और शिक्षक काफी देर तक छात्रों को समझाते रहे, लेकिन उन्होंने कमरा नहीं खोला। सूचना पर जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर. एडीएम आयुष चौधरी और एएसपी दुर्गेश सिंह के साथ विद्यालय पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और समझाकर कमरा खुलवाया।


छात्रों ने बताया कि विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं है और रसोईघर में गंदगी रहती है। बाथरूम भी साफ नहीं होते। पानी की कमी, कक्षाओं में बिजली की समस्या और खिड़‌कियों के टूटे शीशों की शिकायत की। खेल मैदान का एक हिस्सा भी खोद दिया गया है। छात्रों का आरोप है कि शिकायत करने पर उनकी बात नहीं सुनी



जवाहरपुर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद करते डीएम डॉ. राजा गणपति आर. जागरण


जाती और धमकी दी जाती है। छात्र आशीष ने बताया कि भोजन में कई बार बाल निकलते हैं। चाय बिस्किट दिन में केवल एक बार मिलता है और फल के नाम पर केला ही दिया जाता है। अमन वर्मा ने बताया कि रसायन विज्ञान का शिक्षक नहीं है। सुमित ने शिकायत पर धमकी मिलने और अभिभावकों को परेशान किए जाने का आरोप लगाया। अनिरुद्ध ने कहा कि जनरेटर से प्रधानाचार्य के एयर कंडीशनर का कनेक्शन है, जबकि छात्रों को पढ़ाई के लिए बिजली नहीं


कागज पर लिख बाहर फेंका नो डीएम, नो टाक जागरण


मिलती। डीएम ने प्रधानाचार्य मुकेश अग्रवाल और शिक्षकों के साथ बैठक कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से अच्छा व्यवहार करने तथा विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन करने को कहा। रसोई में भोजन की गुणवत्ता जांची और रसोइयों को साफ-सफाई व यूनीफार्म के निर्देश दिए। विद्यालय में फीडबैक पेटिका लगाने और अधिकारियों के मोबाइल नंबर चस्पा करने को भी कहा। विद्यालय में 456 विद्यार्थी हैं।





ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join