|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

उत्तर प्रदेश में दिसंबर में हो सकती है जनगणना, चुनाव के बीच तैयारियां तेज

 


 

उत्तर प्रदेश में दिसंबर में हो सकती है जनगणना, चुनाव के बीच तैयारियां तेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनगणना-2027 के दूसरे और अंतिम चरण को तय समय से पहले कराने की तैयारी तेज हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश में जनगणना का दूसरा चरण दिसंबर 2026 में कराया जा सकता है। हालांकि इसकी अंतिम तारीख अभी तय नहीं हुई है।

पहले यह चरण फरवरी 2027 से शुरू होना प्रस्तावित था, लेकिन विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए इसे पहले कराने पर विचार किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त भी प्रदेश में विधानसभा चुनाव समय से कराने की बात कह चुके हैं। इसी को देखते हुए जनगणना निदेशालय ने दूसरे चरण की तैयारियां तेज कर दी हैं।







18 अगस्त से शुरू होगा प्रशिक्षण


जनगणना के दूसरे चरण में परिवार अनुसूची के तहत प्रत्येक व्यक्ति से जुड़ी विस्तृत जानकारी दर्ज की जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा परिवार अनुसूची में पूछे जाने वाले 40 सवालों का नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका है।

दूसरे चरण की तैयारियों के तहत राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण 18 अगस्त से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश के आठ अधिकारी इसमें हिस्सा लेंगे। इसके बाद सितंबर में प्रदेश के मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिलों में गणनाकर्मियों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण भी कराया जाएगा।

पहले चरण में छह करोड़ मकानों की होगी गणना

जनगणना के पहले चरण में प्रदेश में करीब छह करोड़ मकानों की गणना की जानी है। यदि एक परिवार में औसतन पांच सदस्य माने जाएं तो प्रदेश की आबादी करीब 28 से 30 करोड़ के बीच पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि यह केवल अनुमान है और वास्तविक आबादी की तस्वीर जनगणना के आंकड़े सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

पहले चरण में मकानों की संख्या और दूसरे चरण में प्रत्येक व्यक्ति की विस्तृत जानकारी दर्ज की जाएगी। इससे प्रदेश की आबादी, परिवारों और सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जुड़े आंकड़ों की तस्वीर सामने आएगी।

बड़े शहरों में गणनाकर्मियों की कमी चुनौती

पहले चरण में लखनऊ, गाजियाबाद और नोएडा जैसे बड़े शहरों में गणनाकर्मियों की कमी प्रमुख चुनौती के रूप में सामने आई थी। इन शहरों में मकानों और परिवारों की अधिक संख्या को देखते हुए गणना कार्य के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की जरूरत होगी।

जनगणना के समय पर आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हैं। अब सभी की नजर केंद्र और राज्य स्तर से दिसंबर में दूसरे चरण की अंतिम तारीख की आधिकारिक घोषणा पर है।




ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join