छात्रा से शौचालय साफ कराने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित
सिद्धौर (बाराबंकी) प्राथमिक विद्यालय दीनपनाह में छात्रा से शौचालय साफ कराने का वीडियो प्रसारित होने के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापिका श्रुति पटेल को निलंबित कर दिया है।
जांच के दौरान छात्रा व उसके पिता से घटना की जानकारी ली गई। निलंबन के बाद प्रधानाध्यापिका को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से
संबद्ध कर दिया गया है। शनिवार को उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ अश्वनी सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी सिद्धौर आराधना अवस्थी जांच के लिए प्राथमिक विद्यालय दीनपनाह पहुंचे। अधिकारियों ने संबंधित छात्रा और उसके पिता से घटना के बारे में जानकारी ली। छात्रा के पिता ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने बेटी से पूछताछ की थी।
