शिक्षक पति ने की शिक्षिका की हत्या
फतेहपुर, । नासेपीर रोड शादीपुर में एक प्राइवेट शिक्षिका की घर के अंदर बांके से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद सरकारी शिक्षक पति ने पत्नी के बाथटब में गिरकर गंभीर घायल होने का नाटक रचा और उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के सिर और पैर पर घाव देख मां ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने खून से सना बांका बरामद कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शनिवार सुबह नासेपीर निवासी दिलीप कुमार यादव ने अपने भाइयों और ससुराल वालों को फोन कर सूचना दी कि पत्नी शालिनी घर में बाथटब में गिर गई है। वह गंभीर घायल है। इसके बाद वह पत्नी को जिला अस्पताल ले
बाथटब में गिरकर मौत की गढ़ी थी झूठी कहानी सिर-पैर पर धारदार हथियार के मिले निशान
गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसपर दिलीप शव लेकर वापस घर आ गया। घटना की खबर मिलते ही शालिनी के पिता धर्म सिंह यादव और मां फूलमती परिजनों के साथ घर पहुंचे। मां फूलमती ने देखा कि बेटी के सिर और पैर पर किसी धारदार हथियार से वार किए जाने के गहरे निशान हैं। इस पर उन्होंने तुरंत दामाद दिलीप पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
