जनपद में अतिवृष्टि के कारण एवं जल भराव की समस्या के दृष्टिगत जनपद के सभी विद्यालयों आज का अवकाश घोषित
जनपद में अतिवृष्टि के कारण एवं जल भराव की समस्या के दृष्टिगत छात्रहित में जिलाधिकारी महोदय के आदेश के कम में बेसिक शिक्षा परिषद के अन्तर्गत संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक / उच्च प्राथमिक विद्यालय, सी०बी०एस०ई०/आई०सी०एस०ई०/उ०प्र० बोर्ड, मान्यता प्राप्त, मदरसा, सहायता प्राप्त एवं इण्टरमीडिएट कक्षा 01 से 08 तक के विद्यालयों में दिनांक 19.08.2026 को अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः समस्त सम्बन्धित को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का अनुपालन कड़ाई से करना सुनिश्चित करें।
