बांदा। झील का पुरवा स्थित बीएल विद्या मंदिर निजी आवासीय विद्यालय में रविवार रात दो छात्रों की हालत बिगड़ गई। सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विद्यालय में रविवार शाम मोमोज और फिंगर चिप्स मंगाए गए थे। बताया जा रहा है कि अधिकांश बच्चों ने इसे खाया था। इसके बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है। ऐसे में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।
सरस्वाह गांव निवासी नितिन (12) आवासीय विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। रविवार रात करीब एक बजे उसे उल्टी और पेटदर्द की
बांदा : मोमोज, फिंगर चिप्स खाने के बाद बिगड़ी तबीयत फूड पॉइजनिंग की आशंका
शिकायत हुई थी। सुबह करीब सात बजे जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसी तरह महेंदु गांव निवासी अरुण कुशवाहा (9) कक्षा दो में पढ़ता था। उसे सोमवार सुबह करीब चार बजे उल्टी और पेट दर्द हुआ। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। अपर पुलिस अधीक्षक, शिवराज ने बताया कि आवासीय विद्यालय में संदिग्ध हालात में दो बच्चों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
