|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

मौसम अपडेट : उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

 मौसम अपडेट : उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी 



यूपी के 25 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी



लखनऊ, । प्रदेश में मानसून के प्रचंड वेग ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य पर बने दोहरे चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफलाइन की सक्रियता के कारण प्रदेश भर में भारी बारिश का दौर थम नहीं रहा है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान दक्षिणी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी करते हुए 23 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला बने रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, झारखंड पर बना अवदाब कमजोर होकर हवा के निम्न दबाव में बदल रहा है। इसके साथ ही निचले क्षोभमंडल में पूर्वी यूपी पर बना चक्रवाती परिसंचरण और हिमालय की तराई से होकर गुजर रही मानसूनी द्रोणी के कारण प्रदेश में नमी का प्रवाह अत्यधिक मजबूत हुआ है।






लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, संत रविदास नगर (भदोही), महोबा समेत आसपास के क्षेत्रों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, हमीरपुर और ललितपुर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

गाज़ीपुर, आजमगढ़, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, औरैया, जालौन और झांसी समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन को भी संभावित जलभराव एवं अन्य परिस्थितियों को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।






ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join