68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने दिया ज्ञापन
लखनऊ। 68500 शिक्षक भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक दल प्रदेश कार्यालय में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन दिया। अभ्यर्थियों ने मांग की कि अभ्यर्थियों को आरक्षित श्रेणी में मानते हुए भर्ती परीक्षा के उत्तीर्णांक में 5 प्रतिशत की छूट दी जाए। अभ्यर्थियों ने पूर्णांक 150 में 60 अंक पर परिणाम संशोधित कराकर नई सूची जारी करने की मांग की। अनुपम मिश्रा ने मामले में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी से जल्द मुलाकात कराने का आश्वासन दिया।