बंद किए गए 26 हजार प्राइमरी स्कूलों को खोला जाएगा : अखिलेश यादव
, लखनऊ :
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार सत्ता में आने पर राज्य में बंद किए गए 26 हजार से ज्यादा प्राइमरी स्कूलों को दोबारा खोलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार नहीं चाहती है कि पीडीए के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर सकें। इसीलिए राज्य में सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले को लेकर उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने हत्या करने वाले 'गोगी' गैंग का नाम लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। कहा कि दूसरे प्रदेशों के अपराधी यूपी में वारदात करने आते हैं और बुलडोजर वाली सरकार कुछ नहीं करती है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि अपराधी यूपी छोड़कर भाग गए हैं, लेकिन अब तो दूसरे राज्यों के अपराधी यूपी में
दूसरे राज्यों से आकर वारदात करने वाले अपराधियों का कुछ नहीं करती सरकार
सपा सरकार बनी तो पीडब्ल्यूडी व सिंचाई विभाग में हुए घोटालों का जारी होगा रिपोर्ट कार्ड
पार्टी मुख्यालय में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सपा की सरकार आने पर पीडीए समाज को उनकी आबादी के अनुसार अधिकार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बचे हुए महीनों में एक लाख नौकरियां देने की बात कर रहे हैं। अब समय ही कितना बचा है? हमारी सरकार आएगी तो हम पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग का भी आडिट करवाएंगे और बताएंगे
त्योहार आते ही सरकार ने चीनी महंगी कर दी। सपा अध्यक्ष ने मेरठ के तत्कालीन पुलिस कप्तान अभिषेक पांडेय पर आरोप लगाया कि उन्होंने किसान नेता मोहित जाटव व दिग्विजय भाटी को पीटा। कहा कि लखनऊ स्थित छतर मंजिल को और जेपीएनआइसी को सरकार ने बेच दिया। जेपीएनआइसी को बनाने वाले जिस आर्किटेक्ट की जांच भाजपा सरकार करा रही थी, उसे दिल्ली में तीन हजार करोड़ रुपये का रेलवे स्टेशन का काम भाजपा ने दिया है।
