अभी नियमावली के अनुसार शिक्षामित्रों को 25 अंक देने का प्रावधान है।
अगर एकेडमिक हटती है, तो नए पैटर्न के अनुसार परीक्षा 120 प्रश्नों की (कुल 360 अंक) होगी।
ऐसी स्थिति में यदि 25 अतिरिक्त अंक भी दिए जाते हैं, तो शिक्षामित्रों को परीक्षा में प्राप्त अंक 25 अतिरिक्त अंक मिलेंगे।
नए पैटर्न में 1 प्रश्न = 3 अंक ।
यानी शिक्षामित्रों से आगे निकलने के लिए आपको केवल 8 प्रश्न अधिक सही करने होंगे।
यह उनकी आयु एवं अनुभव को देखते हुए व्यावहारिक और संभव माना जा सकता है।
लेकिन यदि एकेडमिक नहीं हटती और पुराना पैटर्न लागू रहता है-
नियमावली के अनुसार ये 25 अंक गुणांक (Weightage) के रूप में दिए जाते हैं।
1 गुणांक = 2.5 प्रश्न के बराबर माना जाता है।
अर्थात शिक्षामित्रों के 25 गुणांक की भरपाई करने के लिए आपको उनसे लगभग 62.5 प्रश्न अधिक सही करने होंगे। !
