भारी बारिश के चलते जौनपुर में 24 अगस्त को सभी स्कूल बंद
जौनपुर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 24 अगस्त 2026 को जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
जारी सूचना के अनुसार यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई/आईसीएसई तथा उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित विद्यालयों पर लागू रहेगा। प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर की ओर से जारी सूचना में विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों से आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
