टीजीटी भर्ती 2022 में 3539 पदों का संशोधित चयन परिणाम जारी
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) भर्ती-2022 के तहत जनवरी 2022में विज्ञापित 3539 पदों से संबंधित चयन परिणाम में संशोधन किया है। बोर्ड ने हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी विषयों को छोड़कर अन्य सभी विषयों का संशोधित चयन परिणाम घोषित कर दिया है। चयन बोर्ड विज्ञापित 3539 पदों के संबंध में नियम-12 के तहत अभिलेख सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि और उसके बाद आयोग द्वारा पुनर्निर्धारित तिथियों पर अभिलेख सत्यापन के लिए
अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का चयन निरस्त किया गया है।
आयोग के अनुसार माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड नियमावली-1998 के नियम 12 (8) के तहत इलाहाबाद उच्च न्यायालय में लंबित वाद के आलोक में यह कार्रवाई की गई है। बोर्ड ने हिंदी, संस्कृत एवं अंग्रेजी विषयों को छोड़कर अन्य सभी विषयों का संशोधित चयन परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड के अनुसार अभ्यर्थी अपने प्राप्तांक का विवरण चयन बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से देख सकते हैं
