छात्राओं के साथ नहाने पर प्रधानाचार्य निलंबित
जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले में एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य को छात्राओं के साथ बांध में नहाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।
थानागाजी क्षेत्र के राउबावी पाड़क छापली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य लाल चंद मीणा को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
