बीएड व बीएड विशेष शिक्षा की काउंसलिंग 29 से
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (मुविवि) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बीएड व बीएड विशेष शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों पाठ्यक्रमों में काउंसलिंग 29 अगस्त से शुरू होगी।
बीएड की काउंसलिंग 29 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी। पहले दिन सुबह 9:30 बजे अनारक्षित वर्ग के रैंक एक से 218 तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। दोपहर एक बजे अनारक्षित महिला वर्ग की रैंक 222 से 407 तक की अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
मुविवि ने जारी किया प्रवेश कार्यक्रम, तीन सितंबर तक चलेगी प्रक्रिया
30 अगस्त को अन्य पिछड़ा वर्ग के रैंक 219 से 542 और अनुसूचित जाति के रैंक 226 से 1709 तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग सुबह 9:30 बजे होगी। 31 अगस्त को दिव्यांग, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित और रक्षा कर्मी आश्रित वर्ग के अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे बुलाया गया है। दोपहर एक बजे अनुसूचित जनजाति व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
बीएड विशेष शिक्षा की प्रक्रिया एक सितंबर से
बीएड विशेष शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग एक सितंबर से शुरू होगी। पहले दिन अनारक्षित महिला वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। दो सितंबर को ओबीसी व एससी वर्ग के साथ महिला ओबीसी व एससी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। तीन सितंबर को दिव्यांग, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित और रक्षा कर्मी आश्रित वर्ग की काउंसलिंग सुबह 9:30 बजे होगी।
इसी दिन दोपहर एक बजे एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जाएगी।
