दिनांक 19 अगस्त 2026 को कक्षा-1 से 8 तक संचालित समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित
महत्वपूर्ण सूचना | जनपद वाराणसी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जनपद वाराणसी सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने तथा जनपद में हो रही वर्षा एवं मौसम के पूर्वानुमान के दृष्टिगत, जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 19 अगस्त 2026 को कक्षा-1 से 8 तक संचालित समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
उक्त आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।
सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।
– जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वाराणसी
