|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

समग्र शिक्षा के तहत स्कूलों में योजनाओं की होगी पड़ताल, 13 बिंदुओं पर मांगी जाएगी रिपोर्ट

 


समग्र शिक्षा के तहत स्कूलों में योजनाओं की होगी पड़ताल, 13 बिंदुओं पर मांगी जाएगी रिपोर्ट

लखनऊ। समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और योजनाओं के संतृप्तीकरण एवं क्रियाशीलता को लेकर स्कूलों की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इसके लिए विद्यालयों में संचालित विभिन्न योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं की 13 प्रमुख बिंदुओं पर स्थिति दर्ज करने की व्यवस्था की गई है।


जारी प्रारूप के अनुसार सबसे पहले जनपद और विद्यालय का नाम तथा नामांकन की जानकारी दर्ज की जाएगी। इसके बाद विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं और योजनाओं की स्थिति का सत्यापन किया जाएगा।

इन बिंदुओं पर होगी जांच

समीक्षा में विद्यालय भवन, विद्युतीकरण, शौचालय, पेयजल और अन्य आवश्यक मरम्मत कार्यों की स्थिति देखी जाएगी। इसके अलावा विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों के वितरण की स्थिति और पीएम पोषण योजना के तहत निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन दिए जाने की व्यवस्था की भी पड़ताल होगी।







विद्यालयों में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) की बैठकों का शासनादेश के अनुसार आयोजन हो रहा है या नहीं, इसकी भी जानकारी ली जाएगी। साथ ही डीबीटी के माध्यम से धनराशि पहुंचने और संबंधित बच्चों को इसका लाभ मिलने की स्थिति दर्ज की जाएगी।

दिव्यांग बच्चों की सुविधाओं पर भी फोकस

स्कूल परिसर में साफ-सफाई, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाएं, बाल वाटिका के संचालन, पुस्तकालय की उपयोगिता और खेल सामग्री के उपयोग की स्थिति भी समीक्षा का हिस्सा होगी।

इसके साथ ही विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति और अन्य शैक्षिक व्यवस्थाओं की स्थिति भी दर्ज की जाएगी।

इस प्रक्रिया का उद्देश्य समग्र शिक्षा के तहत संचालित योजनाओं का वास्तविक लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाना और विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का सत्यापन कर कमियों को दूर करना है।

ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join