कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की बनाई जाएगी अपार आईडी
प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण के लिए निर्देश दिए हैं। कक्षा 10 और 12 के परीक्षा आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया भी जारी है। परिषद ने विद्यालयों से विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाकर उसे आवेदन पत्र में दर्ज कराने की अपील की है। सचिव भगवती सिंह के अनुसार, सरकार की 'वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी' व्यवस्था लागू की गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों का
वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी' की व्यवस्था लागू की गई
शैक्षणिक विवरण पारदर्शी और सुरक्षित रखना है। अपार आईडी विद्यार्थी की स्कूली शिक्षा से उच्च शिक्षा तक की यात्रा को रिकॉर्ड करेगी। इससे भविष्य में दस्तावेज के खोने या खराब होने की समस्या से बचा जा सकेगा। सही विवरण उपलब्ध होने से छात्रवृत्ति और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिलेगा।