11वीं कक्षा के छात्र पर आया शिक्षिका का दिल, घर से भागे
आगरा। एक शिक्षिका 11वीं के छात्र से प्यार कर बैठी। 15 दिन पहले दोनों घर से लापता हो गए। ग्वालियर, बयाना और करौली के बाद मथुरा पहुंचे। उधर, छात्र के परिजन ने गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। बुधवार रात को पुलिस शिक्षिका को मथुरा और छात्र को नोएडा से ले आई। थाने में परिजन के बीच समझौता होने पर दोनों को उनके घरवालों के सुपुर्द किया गया।
16 वर्षीय किशोरं एक पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। 38 वर्षीय शिक्षिका दो बच्चों की मां है। वह स्कूल में कार्यरत थी। 6 महीने पहले नौकरी छोड़ दी। वह छात्र को ट्यूशन दे रही थी। छात्र अपने माता-पिता के डांटने की बात करता था। शिक्षिका उसे समझाती थीं। बातों ही बातों में दोनों नजदीक आ गए।
4 अगस्त को छात्र स्कूल के प्रोजेक्ट के बहाने मां से 3000 रुपये लेकर घर से निकल आया। वापस घर नहीं आने पर परिजन ने तलाश की। वह शिक्षिका के घर पहुंचे मगर वो नहीं मिली। पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने सीसीटीवी
पुलिस एक को मथुरा तो दूसरे को नोएडा से ले आई, थाने में समझौता
कैमरों के फुटेज को चेक किया। इसमें दोनों एक ही स्कूटी पर कैंट स्टेशन के गेट से प्रवेश करते नजर आए। उन्होंने स्कूटी को पार्किंग में लगाया। ग्वालियर की ट्रेन में बैठ गए। यहां से बयाना में एक दिन रुकने के बाद कैला देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। वहां से दोनों मथुरा आ गए। कुछ दिन रुकने के बाद छात्र नोएडा चला गया।
शिक्षिका वहीं रुकी रही। बुधवार को छात्र ने पिता को कॉल कर बताया कि वह नोएडा में है। वहीं शिक्षिका ने पति को कॉल कर मथुरा में होने की जानकारी दी। इस पर पुलिस टीम पहुंच गई। दोनों को अलग-अलग स्थान से ले आई। शिक्षिका ने पुलिस की पूछताछ में कहा कि उन्हें आत्मग्लानि हो रही थी। इस पर छात्र के परिजन ने अपनी शिकायत वापस ले ली। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि दोनों अपनी मर्जी से गए थे। उनको परिजन के सुपुर्द किया गया है।