प्रतापगढ़ में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद, शिक्षकों-कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य
प्रतापगढ़। जिले में हो रही अत्यधिक बारिश और जलभराव को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह ने 25 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक संचालित विद्यालयों को छात्र-छात्राओं के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार जिले के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में आज शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
शिक्षकों की छुट्टी नहीं
विद्यालय बंद रहने के बावजूद शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। उन्हें डीबीटी, यू-डायस, ड्रापबॉक्स, उल्लास ऐप पर चिन्हांकन, कैम्पस कार्यक्रम सहित अन्य विभागीय कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधकों/प्रधानाध्यापकों को दिए हैं।
महत्वपूर्ण: यह आदेश केवल 25 अगस्त 2026 के लिए है।
