जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज रहेंगे बंद, बारिश और जलभराव के चलते डीएम का आदेश
जौनपुर। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश एवं जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 25 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर के अनुसार, जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षण कार्य बंद रहेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। अत्यधिक बारिश और जलभराव के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
