जौनपुर - अत्यधिक बारिश के चलते 1 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद
जौनपुर। अत्यधिक बारिश एवं जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 1 सितंबर 2026 को जनपद के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर Bsa Jaunpur -Sameer सर द्वारा जारी आदेश के अनुसार परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों में पढ़ाई बंद रहेगी। इस दौरान विद्यार्थी विद्यालय नहीं आएंगे।
हालांकि, सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर अपार, यू-डायस एवं अन्य विभागीय कार्यों का निस्तारण करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
