|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

MOU के तहत वेतन खाता SBI में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू, दूसरे बैंकों से लोन लेने वाले कर्मचारियों को हो सकती है परेशानी

 

MOU के तहत वेतन खाता SBI में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू, दूसरे बैंकों से लोन लेने वाले कर्मचारियों को हो सकती है परेशानी


लखनऊ। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ हुए एमओयू (MOU) के तहत कर्मचारियों के वेतन खाते SBI में स्थानांतरित किए जा रहे हैं। हालांकि जिन कर्मचारियों का वेतन खाता किसी अन्य बैंक में है और उस बैंक से उनका ऋण (Loan) चल रहा है, उन्हें फिलहाल कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार, ऐसे कर्मचारियों को अपने वर्तमान बैंक से NOC (No Objection Certificate) अथवा No Due Certificate प्राप्त करना होगा। सामान्यतः बैंक द्वारा यह प्रमाणपत्र ऋण का पूरा भुगतान होने के बाद ही जारी किया जाता है। NOC मिलने के बाद ही वेतन खाते को SBI में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। MOU के तहत मिलेंगे ये प्रमुख लाभ भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रस्तुत सैलरी पैकेज के अनुसार, ₹10,000 या उससे अधिक नेट वेतन प्राप्त करने वाले स्थायी कर्मचारियों को कई महत्वपूर्ण बीमा एवं सुरक्षा सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इनमें शामिल हैं— ₹10 लाख का ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस कवर। ₹1 करोड़ का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर। ₹1 करोड़ का स्थायी दिव्यांगता (Permanent Disability) कवर। ₹1.6 करोड़ का एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर। किसी अनहोनी की स्थिति में कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा तथा पुत्रियों के विवाह के लिए विशेष Aid-on Cover की सुविधा। कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि यदि उनका वेतन खाता किसी अन्य बैंक में है और उस बैंक से ऋण चल रहा है, तो वे संबंधित बैंक से NOC प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में समय रहते जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि MOU के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की बाधा न आए।



 बेसिक शिक्षा विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के बीच MOU का निष्पादन 08 जुलाई 2026 को किया जाना है---👇



_👉MOU होने के बाद बेसिक शिक्षकों के सैलरी खाते में मिलने वाले लाभ में बदलाव_


_वैसे तो जिन शिक्षकों का सैलरी खाता एस.बी.आई. में है उन्हें सैलरी पैकेज खाते के फीचर पूरे बताए जाते हैं।_


_👉किन्तु भी तक MOU न होने की वजह से सैलरी खाते के सारे लाभ जो अन्य विभाग के कर्मचारियों को भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा प्रदान किये जाते थे वे वास्तव में बेसिक के शिक्षकों के एसबीआई में सैलरी खाता होने पर भी नही मिल पाता है।जैसे--₹10 लाख ग्रुप टर्म इन्सुरेंस का लाभ अभी तक नही मिलता था,पर्सनल एक्सीडेंट डेथ की स्थिति में ₹100 लाख मिलना चाहिए किन्तु MOU न होने के कारण 50 लाख का ही लाभ बैंक द्वारा दिया जाता है अब ₹ 01 करोड़ का लाभ मिल पाएगा।_



_👉अब, MOU होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का भारतीय स्टेट बैंक में सैलरी खाता होने पर जितने भी लाभ आपको बैंक द्वारा जारी सैलरी खाते में बताए जाते हैं वे वास्तव में प्राप्त भी होंगे।_


_★एस.बी.आई. सैलरी पैकेज खाता प्रमुख विशेषताएं_

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

_👉पर्सनल एक्सीडेंट इन्सुरेंस- ₹100 लाख_

_👉एयर एक्सीडेंट इन्सुरेंस- ₹160 लाख_

_👉परमानेंट टोटल डिसएबिलिटी ( PTD) कवर---  ₹100लाख_

_👉परमानेंट partial डिसएबिलिटी (PPD)---  ₹80 लाख_

_👉ग्रुप टर्म लाइफ इन्सुरेंस- ₹10लाख_


_👉कंसेशन इन लाकर चार्ज--  50%_


_👉 फ्री मल्टी सिटी चेक_


_👉RTGS/NEFT CHARGES (WAIVED ON ऑनलाइन मोड़)_


_👉ATM CUM DEBIT CARD-FREE_


_👉फ्री अनलिमिटेड एटीएम ट्रांजेक्शन across आल बैंक नेटवर्क_


_ETC.....👆उपरोक्त पीडीएफ में सभी फीचर देखें_









⛔ माननीय मुख्यमंत्री जी की एक और सौगात स्टेट बैंक में सैलरी अकाउंट होने पर टर्म इंश्योरेंस और 1 करोड़ का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस https://www.basicshikshakhabar.com/2026/07/1.html



ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join