यूपी में होमगार्डों को मिलेगा कैशलेस इलाज
लखनऊ, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें यूपी के 1.60 लाख से ज्यादा होमगार्डों और उनके आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है। कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्रिसमूह की भी बैठक होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे के बाद मंत्री समूह की बैठक में उन्हें सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए जा सकते हैं।
यूपी में अभी करीब 1.18 लाख होमगार्ड हैं। 41 हजार से अधिक होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस तरह इस सुविधा का लाभ करीब 1.60 लाख से अधिक होमगार्ड और उनके परिजनों को इसका लाभ मिलेगा। इन्हें पांच लाख तक के इलाज की कैशलेश सुविधा दी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक तकरीबन 21 से ज्यादा प्रस्ताव कैबिनेट के सामने चर्चा के लिए रखे जाएंगे।
