आज रात को IRCTC की नई वेबसाइट का Beta Version आम लोगों के लिए उपलब्ध , जाने क्या है खास बातें
- आज रात 9:00 बजे से IRCTC की नई वेबसाइट का Beta Version आम लोगों के लिए उपलब्ध होगा
- नया पोर्टल इसी लिंक से एक्सेस कर सकेंगे: [irctc.co.in/eticket/](irctc.co.in/eticket/)
- नई वेबसाइट में मिलेगा क्लीन इंटरफेस और पहले से आसान बुकिंग अनुभव
- अब बेवजह Captcha, Pop-ups और Flashing Graphics नहीं होंगे
- सभी क्लास में Seat Availability एक साथ दिखाई देगी
- टिकट बुकिंग के लिए कम स्टेप्स, यानी Faster Checkout
- Saved Passenger Details से बार-बार जानकारी भरने की जरूरत नहीं
- MNIT जयपुर के छात्रों के सुझावों के आधार पर वेबसाइट का नया डिजाइन तैयार किया गया
- Beta Version पर यूजर्स से फीडबैक लिया जाएगा, जिसके बाद और सुधार किए जाएंगे
- जल्द ही नई वेबसाइट को New Passenger Reservation Engine से भी जोड़ा जाएगा, जिससे टिकट बुकिंग सिस्टम और तेज होगा
- मौजूदा @IRCTCofficial वेबसाइट रोजाना औसतन 14.5 लाख टिकट हैंडल करती है