|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

GOOD NEWS: : बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग में होगी शिक्षकों की बंपर भर्ती, जानिए किसमे होगी कितने पदों पर भर्तियां

 

GOOD  NEWS: : बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग में होगी शिक्षकों की बंपर भर्ती, जानिए किसमे होगी कितने पदों पर भर्तियां


 

मेरठ: शिक्षक भर्ती की तैयारी में जुटे लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज जल्द ही बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में टीजीटी, पीजीटी और डिग्री कालेजों में सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) की बंपर भर्ती करेगा। करीब 80 हजार शिक्षकों, प्रधानाचार्यों एवं असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए अगस्त में विज्ञापन जारी होने की संभावना है। शिक्षकों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हैं। आयोग अध्यक्ष प्रशांत कुमार के निर्देशन में शिक्षक एवं प्रधानाचार्य भर्ती की तैयारी चल रही है।



आयोग में चल रही 80 हजार टीजीटी, पीजीटी व असिस्टेंट प्रो. भर्ती की तैयारी


आयोग सदस्य ने कहा, भर्ती के लिए जल्द जारी किया जाएगा विज्ञापन

मेरठ आये आयोग के सदस्य योगेंद्र नाथ सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मेरठ समेत प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में जल्द शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसके लिए आयोग के पास जल्द ही रिक्ति की सूचना पहुंचने की संभावना है। इसके बाद करीब 18 हजार टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक), तीन हजार पीजीटी (प्रवक्ता) एवं ढाई हजार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। एडेड माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी, पीजीटी एवं प्रधानाचार्यों की नियुक्ति में अधिकतम आयु सीमा में आयोग कोई बदलाव नहीं कर रहा है। अधिकतम आयुसीमा का पहले की तरह कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। न्यूनतम आयुसीमा पूर्व की भांति शिक्षकों के लिए 21 वर्ष एवं प्रधानाचार्यों के लिए 30 वर्ष रहेगी, लेकिन एडेड विद्यालयों के लिए पीजीटी भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के


लिए बीएड अनिवार्य है। बेसिक शिक्षा विभाग में 11,508 प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती के लिए अधियाचन आ चुका है। ग्रामीण क्षेत्र में भी शिक्षकों की भर्ती के लिए अधियाचन पहुंचते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। बेसिक विभाग में करीब 55 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा एडेड डिग्री कालेजों में भी करीब 1700 सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) की भर्ती प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू होगी। आयोग की ओर से करीब 910 सहायक आचार्यों, 750 प्रवक्ता एवं 3,539 टीजीटी भर्ती की प्रक्रिया अलग चल रही है। यह भर्ती प्रक्रिया भी साक्षात्कार एवं अभिलेख सत्यापन आदि की प्रक्रिया के साथ जल्द पूरी होंगी।

ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join