काशी से होगा CM शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभः मुख्यमंत्री आठ जुलाई को वाराणसी आएंगे, सभी जनपद मुख्यालय पर होगा लाइव , आदेश जारी
काशी से होगा CM शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ:मुख्यमंत्री 8 जुलाई को वाराणसी आएंगे, सभी जनपद मुख्यालय पर होगा लाइव टेलीकास्ट
पिछले वर्ष शिक्षक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ की घोषणा की थी। इस योजना का शुभारंभ आठ जुलाई को होने जा रहा है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से इसका शुभारंभ होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस योजना की शुरूआत करने के लिए आठ को काशी आ रहे हैं। यहीं से प्रदेश भर में इस योजना का शुभारंभ हो जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है।
इस संबंध में शासन स्तर से उच्चाधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी BSA, DIOS व एडी हेल्थ के साथ जानकारी साझा किया। जनपद में करीब 12 हजार के लगभग बेसिक शिक्षा, एडेड शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व अन्य को इसका लाभ मिलेगा।
पोर्टल पर भरना होगा खुद का व परिवार का विवरण BSA भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री वाराणसी से आठ जुलाई को इसका योजना का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इसकी तैयारियां चल रही हैं। इस योजना से जुड़ने के लिए cmtcts.upsdc.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
शिक्षक या संबंधित कर्मचारी खुद का और परिवार का विवरण भर सकते हैं। बीएसए की ओर से यह भी बताया गया है कि पोर्टल पर विवरण भरते समय इस बात का ख्याल रखा जाए कि अपना या परिवार के सदस्यों का पूरा विवरण आधार कार्ड से ही मिलता रहे।


