दु:खद : स्कूल में छात्र की तबीयत बिगड़ी, जान गई
फिरोजाबाद,
शुक्रवार को उच्च प्राथमिक स्कूल गढ़ी तिवारी में कक्षा सात के एक छात्र की मौत हो गई। मध्यावकाश में छात्र अपने दोस्तों के साथ कैरम खेल रहा था। इस दौरान उसके चाचा उसे बुलाने पहुंचे तो बैग लेने के लिए कक्षा में गया। बैग लेकर लौटते वक्त ही अचानक गश खाकर गिर पड़ा। परिजन एवं शिक्षक उसे ट्रॉमा सेंटर लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है एमडीएम खाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी, जबकि विभागीय जांच में साथी छात्रों के अनुसार बच्चे ने शुक्रवार को
क्लास से बैग लेकर आते समय गिरा छात्र
परिजन बोले, एमडीएम खाकर बिगड़ी तबीयत
खाना नहीं खाया था।
गढ़ी तिवारी निवासी सुभाष का 12 वर्षीय बेटा दीपक उच्च प्राथमिक स्कूल गढ़ी तिवारी में कक्षा सात में पढ़ता है। वह प्रतिदिन की तरह ही शुक्रवार को स्कूल में पढ़ने के लिए गया था। बताया जाता है कि वह मध्यावकाश में बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान उसके चाचा उसे बुलाने के लिए पहुंचे। वह क्लास से बैग लेने गया तथा लौटते वक्त वहीं स्कूल परिसर में गिर गया।
