होमगार्ड भर्ती : नौ जिलों में दस्तावेज सत्यापन की तिथि बदली
लखनऊ : होमगार्ड
स्वयंसेवकों की भर्ती के तहत नौ जिलों में दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण की तिथियों में बदलाव किया गया है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर और बागपत में चार, पांच और छह
अगस्त को होने वाली प्रक्रिया की नई तिथियां निर्धारित की गई हैं। अपर सचिव (भर्ती) सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित अभ्यर्थियों के नए प्रवेश पत्र भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट uppbpb.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
