स्थानांतरण के इंतजार में विशेष श्रेणी के शिक्षक
लखनऊः परिषदीय विद्यालयों में विशेष परिस्थितियों वाले शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो सकी है। दिव्यांग, पति-पत्नी (दंपती), कैंसर और डायलिसिस से पीड़ित शिक्षकों सहित करीब 6,500 शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया है, लेकिन अभी तक बेसिक शिक्षा परिषद ने तबादलों की कोई तिथि घोषित नहीं की है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सभी आवेदनों का उच्च स्तर पर परीक्षण किया जा रहा है।
