आगरा में छापा गया था महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रश्नपत्र
मुंबई/आगरा। महाराष्ट्र में पात्रता परीक्षा (टीईटी) का प्रश्नपत्र आगरा की प्रिंटिंग प्रेस में छापा था। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने आगरा आकर रविवार को जांच की थी। सदर, आवास विकास कॉलोनी और हरीपर्वत क्षेत्र में जानकारी जुटाई थी। मगर कोई आरोपी नहीं पकड़ा जा सका था। इस पर टीम लौट गई थी। स्थानीय पुलिस को गोपनीय जांच से दूर रखा गया था।
महाराष्ट्र टीईटी का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले लीक होने का मामला सामने आने के बाद सरकार ने इसे रद्द कर दिया था। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया। प्रश्नपत्र लीक करने वालों के तार दिल्ली, यूपी और बिहार से जुड़े होने की आशंका पर छापा मारा गया था। एसआईटी ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। इनमें दो बिहार और एक हरियाणा के थे। इनको कोर्ट में पेश किया गया था। प्रश्नपत्र लीक के तार उत्तर प्रदेश और दिल्ली से
शिक्षकाचार दिन पहले एसआईटी
गया ने की थी छापे की कार्रवाई नहीं आया कोई हाथ
जुड़े होने की बात सामने आई थी।
एसआईटी को पता चला कि प्रश्न पत्र के चार अलग-अलग सेट आगरा में छापे गए। इनमें से ही एक के लीक होने की आशंका जताई गई है। इसलिए महाराष्ट्र एसआईटी की टीम रविवार को आगरा आई थी। कई जगह पर छापा मारा गया था मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।
टीम अन्य तरीके से भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। प्रिंटिंग प्रेस की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उससे जुड़े कर्मचारी और अन्य लोगों के बारे में गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाई जा रही है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि टीम के आने की जानकारी नहीं है। अगर महाराष्ट्र पुलिस संपर्क करेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
