81,821 शिक्षक पद खाली, 32,700 से अधिक पर भर्ती की तैयारी
हाल ही में शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा व साक्षरता विभाग
पीएबी रिपोर्ट में केंद्र ने रिक्त पदों पर जताई चिंता, जल्द नियुक्तियां पूरी करने की दी सलाह
बेसिक व मा. शिक्षा विभाग ने भेजे अधियाचन, टीईटी परिणाम के बाद प्रक्रिया होगी तेज
लखनऊ : प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 81,821 पद खाली हैं। इन रिक्तियों को भरने के लिए शिक्षा विभाग ने 32,700 से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में 11,508 सहायक अध्यापक पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज चुका है। वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग 2,643 प्रधानाध्यापक पदों के लिए पहले ही अधियाचन भेज चुका है। इसके अलावा करीब 16 हजार सहायक अध्यापक और लगभग 2,600 प्रवक्ता पदों का अधियाचन भी जल्द भेजा जाएगा।
के सचिव की अध्यक्षता में हुई परियोजना अनुमोदन बोर्ड (पीएबी) की बैठक में उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। पीएबी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में प्राथमिक स्तर पर स्वीकृत 2,50,488 पदों में से 77,400 पद रिक्त हैं। वहीं माध्यमिक स्तर पर स्वीकृत 11,083 पदों में से 4,421 पद खाली हैं। इस तरह दोनों स्तरों पर कुल 81,821 शिक्षक पद रिक्त हैं। रिपोर्ट में रिक्त पदों पर चिंता
जताते हुए राज्य सरकार को जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी करने और विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक उपलब्ध कराने की सलाह दी गई है। शिक्षा विभाग ने भी भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का भरोसा दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग का कहना है कि प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक-छात्र अनुपात क्रमशः 19:1 और 21:1 है, जो शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम में निर्धारित मानकों से
बेहतर है। इसके बावजूद रिक्त पदों को भरना आवश्यक है ताकि भविष्य में शिक्षण व्यवस्था और मजबूत हो सके।
मुख्यमंत्री पहले ही नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में 11,508 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती की घोषणा कर चुके हैं। इसका अधियाचन आयोग को भेजा जा चुका है। हाल ही में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) संपन्न हुई है। इसके परिणाम घोषित होने के बाद भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग भी प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक और प्रवक्ता पदों पर भर्ती के लिए जल्द अधियाचन भेजकर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। इससे हजारों अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलने की उम्मीद है।
