वित्तीय वर्ष 2025-26 के आयकर की कटौती/अल्प जमा धनराशि जमा कराकर चालान सहित इस कार्यालय में उपस्थित कराए जाने के संबंध में।
उपर्युक्त विषयक अवगत होना है कि इस पत्र के साथ संलग्न सूची के अनुसार आपके विकास खण्ड के कतिपय शिक्षक / शिक्षणेत्तर कार्मिको एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों के वित्तीय वर्ष 2025-26 के आयकर (Income Tax) की धनराशि में अल्प कटौती/अल्प जमा होना परिलक्षित हुआ है।
अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि संलग्न सूची में अंकित समस्त संबंधित कार्मिको एवं अधिकारियों को दिनांक 07.07.2025 को प्रातः 10:00 बजे इस कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित कराएं।
उक्त तिथि को विभागीय आयकर सलाहकार श्री हरिश गुप्ता इस कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। उनके द्वारा कार्मिको/अधिकारियों के आयकर की अवशेष धनराशि का निर्धारण कर निर्धारित आयकर चालान के माध्यम से जमा कराने की कार्यवाही कार्यालय स्तर पर ही संपादित कराई जाएगी।
अतः संबंधित की उपस्थिति निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराई जाए, जिससे आयकर संबंधी कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण की जा सके।
निर्देशों का अनुपालन सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए।
संलग्नक-यथोपरि।
