|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

SSC सीएचएसएल 2025: 3522 पदों पर होगी भर्ती, रिक्तियों का अंतिम विवरण जारी

 


एसएससी सीएचएसएल 2025: 3522 पदों पर होगी भर्ती, रिक्तियों का अंतिम विवरण जारी


प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (CHSL) 2025 के तहत विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में भर्ती के लिए रिक्तियों का अंतिम विवरण जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3522 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।





इन पदों में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पद शामिल हैं।

श्रेणीवार रिक्तियां

एसएससी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:

अनारक्षित (UR) – 1675 पद

अनुसूचित जाति (SC) – 490 पद

अनुसूचित जनजाति (ST) – 252 पद

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 768 पद

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 337 पद

इसके अतिरिक्त पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए 301 पद आरक्षित किए गए हैं।

इन विभागों में सबसे ज्यादा पद

रिक्तियों के अनुसार रक्षा मंत्रालय के सीमा सड़क संगठन (BRO) में 392 एलडीसी और जेएसए पद सबसे अधिक हैं। इसके अलावा:

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) – 143 पद

वित्त मंत्रालय (व्यय विभाग) – 233 पद

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय – 100 पद

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय – 94 पद

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) – 70 पद

गृह मंत्रालय के अधीन विभिन्न इकाइयों में भी बड़ी संख्या में रिक्तियां उपलब्ध हैं।

पद व विभाग वरीयता भरना अनिवार्य

एसएससी ने सीएचएसएल 2025 के टियर-2 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए विकल्प-सह-वरीयता (Option-cum-Preference) भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 22 जून 2026 तक एसएससी की वेबसाइट पर अपनी पद और विभाग वरीयता दर्ज कर सकते हैं।


आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया अंतिम चयन और प्रथम आवंटन सूची (First Round Allocation) के लिए अनिवार्य है। निर्धारित समय के भीतर वरीयता नहीं भरने वाले अभ्यर्थियों को आवंटन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस भर्ती में 60 हजार से अधिक अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

एसएससी ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम भी जारी कर दिया है। आयोग ने 60 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। अब इन अभ्यर्थियों को पीई एंड एमटी (Physical Endurance & Measurement Test) तथा दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

स्टेनोग्राफर भर्ती की आवंटन सूची पर रोक

आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा-2025 की पहली अंतिम आवंटन सूची (FRA) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

एसएससी की ओर से जारी इस भर्ती अपडेट से लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जो लंबे समय से रिक्तियों के अंतिम विवरण और चयन प्रक्रिया की अगली जानकारी का इंतजार कर रहे थे।





ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join