|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

JOB : जुलाई में 111 प्राचार्य पदों की भर्ती की तैयारी, अर्हता व अनुभव तय

 JOB : जुलाई में 111 प्राचार्य पदों की भर्ती की तैयारी, अर्हता व अनुभव तय


प्रयागराज : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अपने गठन के दो साल बाद नई शिक्षक भर्ती के रूप में अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों में प्राचार्य पद के लिए पहला विज्ञापन जारी करेगा। उसे 111 पदों की रिक्तियों का विवरण (अधियाचन) उच्च शिक्षा निदेशालय से मिल चुका है।






इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर तथा एडेड माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) व प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) के रिक्त


शिक्षा सेवा चयन आयोग को आनलाइन रिक्तियां भेज चुका है उच्च शिक्षा निदेशालय


पदों का विवरण शिक्षा निदेशालय आयोग के पोर्टल पर आनलाइन उपलब्ध कराएगा, जिसका परीक्षण आनलाइन फीड करने के बाद शिक्षा निदेशालय करा रहा है। इस तरह आयोग प्राचार्य पदों का विज्ञापन जुलाई में जारी कर सकता है।


शिक्षा सेवा चयन आयोग के पास पुरानी भर्ती परीक्षा के नाम पर विज्ञापन संख्या 51 के तहत बीएड विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर


पद की परीक्षा का आयोजन, इसी विज्ञापन संख्या के तहत 33 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन तथा टीजीटी परीक्षा के परिणाम की घोषणा शेष है। इधर, दो, तीन व चार जुलाई को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का आयोजन प्रस्तावित है। इसके बाद आयोग नई भर्तियों की ओर बढ़ेगा, जिस क्रम में आयोग के पास अभी एडेड महाविद्यालय के प्राचार्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए


अधियाचन उपलब्ध है। आयोग के अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार स्पष्ट कर चुके हैं कि अधियाचन मिलने के क्रम में विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इधर, उच्च शिक्षा निदेशक डा. बीएल शर्मा महाविद्यालयों से मिले रिक्त पदों की समीक्षा स्वीकृत और कार्यरत के क्रम में करा रहे हैं। पद बढ़ने की स्थिति में उसे नए विज्ञापन में शामिल करने के लिए आयोग को ई-अधियाचन पोर्टल पर आनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि चयन के अधिक अवसर उपलब्ध हो सकें।




ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join